सभी प्रेस विज्ञप्तियाँप्रेस विज्ञप्ति
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, डूंगरपुर आगार
११ अक्टूबर २०२६
त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी आश्विन नवरात्रि अष्टमी पर दिनांक 19.10.2026 (सोमवार) को नवरात्रि महोत्सव मनाया जाना है। अतः उक्त दिनांक को होने वाले यात्री भार को मद्देनजर रखते हुए डूंगरपुर आगार के अधीन डूंगरपुर-बांसवाड़ा मार्ग पर संचालित सभी वाहनें दिनांक 19.10.2026 को वाया त्रिपुरा सुन्दरी होकर संचालित होंगी। वाहनों पर कार्यरत चालक व परिचालक आने व जाने में यात्रियों को बिठायेंगे व उतारेंगे।
॥ जय श्री माँ त्रिपुरा सुंदरी ॥